Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsऊना में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन अच्छी पहल, लेकिन अब शपथ से आगे जमीन...

ऊना में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन अच्छी पहल, लेकिन अब शपथ से आगे जमीन पर कार्रवाई

दैनिक जागो वर्ल्ड ! उना

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में ऊना में आयोजित एंटी-चिट्टा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता वॉकाथॉन में हजारों विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर सुनील कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम जरूरी हैं, लेकिन चिट्टे जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए केवल वॉकाथॉन और शपथ पर्याप्त नहीं हैं।उन्होंने कहा कि आज हजारों बच्चों ने नशे के खिलाफ संकल्प लिया है। अब सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इस संकल्प को जमीन पर ठोस कार्रवाई में बदला जाए।सुनील कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नशे की सप्लाई रोकने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति क्या है और नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के लिए उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था कितनी प्रभावी है।उन्होंने कहा, “बच्चों से शपथ दिलाना अच्छी बात है, लेकिन असली परीक्षा अब सरकार की है। जिस दिन हमारे युवाओं तक चिट्टा पहुंचना बंद होगा और नशे से प्रभावित परिवारों को वास्तविक मदद मिलेगी, उस दिन इस अभियान का असर दिखाई देगा।”सुनील कुमार ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित निगरानी, नशे की सप्लाई चेन पर कार्रवाई, युवाओं के लिए काउंसलिंग एवं पुनर्वास और अभिभावकों की भागीदारी को अभियान का स्थायी हिस्सा बनाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी पार्टी या सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। इसलिए सरकार को विपक्ष, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और युवाओं को साथ लेकर दीर्घकालिक और परिणाम आधारित अभियान चलाना चाहिए।“आज युवाओं ने शपथ ली है, अब सरकार को कार्रवाई का संकल्प लेना चाहिए।”

RELATED ARTICLES

Most Popular