
एल्विस हॉस्पिटल ने क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में अपनी सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एलिस एक मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां विभिन्न चिकित्सा एवं सर्जिकल विशेषज्ञताओं के माध्यम से मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पिछले पांच महीनों के दौरान अस्पताल ने अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में आपातकालीन एवं ट्रॉमा, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, चेस्ट एवं क्रिटिकल केयर, जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, फिजियोथेरेपी, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी सहित विभिन्न विभाग कार्यरत हैं।अस्पताल में हृदय रोगों की जांच एवं उपचार, किडनी रोग एवं डायलिसिस, सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों का प्रबंधन, सामान्य एवं विशेषज्ञ सर्जरी, छाती संबंधी रोग एवं क्रिटिकल केयर, हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों का उपचार, फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास, रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग तथा पैथोलॉजी एवं प्रयोगशाला जांच जैसी सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।अस्पताल प्रबंधन ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही है। वरिष्ठ नागरिक एवं उनके परिवारजन अस्पताल की सेवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, अपॉइंटमेंट तथा अन्य जानकारी के लिए अस्पताल की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-3555 पर संपर्क कर सकते हैं।अस्पताल प्रबंधन ने वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करने और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की है एलिस हॉस्पिटल की प्रमुख उपलब्धियों में कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ पैनलमेंट भी शामिल है। अस्पताल के अनुसार पैनलमेंट के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के नियमों, पात्रता एवं शर्तों के अनुसार उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।इससे पात्र सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और अन्य योग्य लाभार्थियों तथा उनके पात्र आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मिलने की बात कही गई है। अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि उपचार एवं सुविधाएं संबंधित योजना के नियमों, पात्रता, स्वीकृति और लागू शर्तों के अनुसार ही उपलब्ध होंगी।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि प्रख्यात यूरोलॉजिस्ट डॉ. पुरुषोत्तम पुरी के जुड़ने से यूरोलॉजी एवं सर्जरी संबंधी सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। डॉ. पुरी जनरल सर्जरी एवं एमसीएच यूरोलॉजी में उच्च चिकित्सा योग्यता रखते हैं और यूरोलॉजी तथा सर्जरी के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं।यूरोलॉजी विभाग में किडनी एवं यूरिन पाइप की पथरी, प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या, पेशाब में रुकावट या पेशाब करने में कठिनाई, बार-बार होने वाला यूरिन इंफेक्शन तथा पेशाब में खून आना जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।एलिस हॉस्पिटल में आपातकालीन एवं ट्रॉमा विभाग के माध्यम से दुर्घटना, चोट, अचानक उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। आपातकालीन विभाग में मरीजों की प्रारंभिक जांच, आवश्यक स्थिरीकरण, विशेषज्ञ परामर्श,डायग्नोस्टिक जांच और जरूरत के अनुसार संबंधित विभाग में उपचार की व्यवस्था की जाती है।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए चिकित्सा एवं सर्जिकल विशेषज्ञताओं के साथ-साथ आपातकालीन, ट्रॉमा एवं गंभीर रोगियों की देखभाल को भी मजबूत किया जा रहा है।

