Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal Newsऑन-द-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत रा वा मा पाठशाला जटहेड़ी ऊना के...

ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत रा वा मा पाठशाला जटहेड़ी ऊना के नौवीं कक्षा के छात्रों ने किया अमरटैक्स शोरूम का भ्रमण

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

वोकेशनल टीचर अमन शर्मा के साथ रा वा मा पाठशाला जटहेड़ी ऊना के नौवीं कक्षा के रिटेल के छात्रों ने ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत बड़सर जिला हमीरपुर के अमरटेक्स शोरूम का भ्रमण किया। वोकेशनल टीचर श्री अमन शर्मा ने कहा कि ऑन द जॉब _ट्रेनिंग एक ऐसी व्यावहारिक विधि है जिसमें कर्मचारियों को किसी कार्यस्थल पर काम करते हुए ही उस भूमिका से जुड़े कौशल, ज्ञान और तकनीक सिखाई जाती है। छात्रों ने सीखा कि ऑन द जॉब ट्रेनिंग में कर्मचारी वास्तविक काम करते हुए और वरिष्ठ सहकर्मियों या पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में सीखते हैं। यह व्यवहारिक और कम खर्चीली पद्धति है। छात्रों ने शोरूम में नियुक्त कर्मचारियों के साथ पूरे शोरूम का अवलोकन किया। रिटेल के विभिन्न विभागों की बारीकियों का फर्स्ट हैंड अनुभव लिया। उन्होंने स्टॉक को व्यवस्थित करना, ग्राहकों के साथ व्यवहार, उत्पादों को शेल्व्स पर सजना, स्टॉक रजिस्टर में एंट्री आदि कार्यों को सीखा। ऑन द जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम से कर्मचारी तुरंत कंपनी की कार्यशैली, संस्कृति और प्रक्रियाओं के अनुकूल हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular