पीपलू मेले में डॉग शो और विभागीय प्रदर्शनियां रहेंगी विशेष आकर्षण,
इस वर्ष के पीपलू मेले में डॉग शो भी आयोजित किया जाएगा, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के स्टॉल आकर्षक ढंग से सजाएं और जनता को अधिकतम जानकारी उपलब्ध करवाएं।
पीपलू मेले में यातायात व्यवस्था और प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष फोकस,
मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रोहित चौधरी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पार्किंग, वाहन संचालन और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रचार-प्रसार को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मेले की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए। साथ ही प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों से संबंधित होर्डिंग और प्रचार सामग्री प्रमुख स्थानों पर लगाई जाएगी ताकि लोगों को विकास कार्यों की जानकारी मिल सके।
26 जून को स्टार नाइट बनेगी मुख्य आकर्षण,पंजाबी फनकार मचायेगा धमाल,
बैठक में बताया गया कि मेले के अंतिम दिन 26 जून को भव्य स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायकों के साथ पंजाब के एक चर्चित फनकार की प्रस्तुति भी होगी। आयोजकों को उम्मीद है कि यह कार्यक्रम हजारों दर्शकों को आकर्षित करेगा। इसके अलावा मेले में आने वाले सभी मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत करने की भी योजना बनाई गई है। स्वागत और आतिथ्य व्यवस्था के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। बैठक के समापन पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पीपलू मेला केवल एक उत्सव नहीं बल्कि क्षेत्र की एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों, अधिकारियों और मेला समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और मेले को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष का जिला स्तरीय पीपलू मेला भव्यता, सांस्कृतिक विविधता और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण लोगों के लिए यादगार साबित होगा।
पीपलू मेले की तैयारियों को लेकर की बैठक,दिए आदेश,विवेक शर्मा,
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले को लेकर प्रशासन से बैठक की है,बैठक में पीपलू मेले को सफल बनाने के लिए एवं मेले में क्या क्या गतिविधियां रहेगी। उस पर चर्चा की गई। विवेक शर्मा ने कहा कि इस बार तीन दिनों तक चलने वाले पीपलू मेले को और ज्यादा सफल बनाने का हमारा प्रयास रहेगा। क्योंकि मेले हमारे भाईचारे का प्रतीक है। और पौराणिक संस्कृति को संजोए रखना हमारा धर्म है।
तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न,

जागो!ऊना/ कुटलैहड़
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं जिला स्तरीय पीपलू मेले के सफल आयोजन को लेकर बंगाणा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मेला समिति के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान 24, 25 और 26 जून को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पीपलू मेले की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा विभिन्न समितियों और अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पीपलू मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मेले के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के सहयोग की आवश्यकता है।
पारंपरिक फेरी और झंडा रस्म से होगा पीपलू मेले का शुभारंभ,
बैठक में जानकारी दी गई कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ पीपलू मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। इस अवसर पर क्षेत्र की लोक परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजकों का मानना है कि यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने का कार्य करेगा।बच्चों और हिमाचली कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर,
विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि इस बार मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। मेले के तीनों दिनों में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा,जिनमें हिमाचली लोक गायकों, कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा एक दिन का संस्कृत मंच पूरी तरह स्कूली बच्चों के नाम रहेगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं लोकनृत्य, समूहगान, भाषण, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में बढ़ेगा उत्साह, खिलाड़ियों में उत्साह,
कुटलैहड़ के तीन दिवसीय मेले में खेल गतिविधियां भी रहेगी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान बॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकसी, बोस्टिबॉल और रेस्लिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के खिलाड़ी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विधायक ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।