सुक्खू सरकार पर हल्ला , बोले जवाब तो देना होगा मुख्यमंत्री सुक्खू को

जागो! ऊना/सुगंध ठाकुर
जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते उपमंडल अम्ब में आज ऊना से कोलकाता जाने वाली ट्रेन को अब अंब-अदौरा तक कर दिया गया है । शनिवार सुबह अंब इंदौरा से इसकी हरी झंडी पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी , इस दौरान विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कँवर और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी उनके साथ थे । इस दौरान अनुराग ठाकुर ने अंब -अदौरा रेलवे स्टेशन की सुविधा विस्तारीकरण का जायज़ा लिया । उन्होंने इस ट्रेन के अंब-अदौरा से चलने से न केवल ऊना , बल्कि कांगड़ा और हमीरपुर के लोगों को भी लाभ होने की बात कही । अनुराग ने कहा कि व्यापारियों , युवाओं और सेना के जवानों को इस ट्रेन के चलने से सबसे अधिक लाभ होगा । उन्होंने इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार की जमकर प्रशंसा की ।

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस के ही पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज भारती द्वारा अपनी ही सुक्खू सरकार पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा कि विपक्ष के सवालों को पहले कांग्रेस सरकार विपक्ष के राजनीतिक आरोप कहती थी लेकिन अब सुक्खू सरकार को उत्तर देना ही होगा , अब सुक्खू सरकार सवालों से बच नहीं सकती ।

इस मोके पर जहाँ अम्ब गगरेट की प्रभुद्ध जनता मौजूद थीं वही जिला बीजेपी के तमाम नेताओं मे से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, चिंतपूर्णी विधानसभा के पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता और बीजेपी के पददाधिकारी उपस्थिति रहे।

