Saturday, June 13, 2026
HomeHImachal NewsUnaजिला ऊना में भी भूकंप के झटको से लोग भयभीत

जिला ऊना में भी भूकंप के झटको से लोग भयभीत

जागो! ऊना/ सुगंध ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात लगभग 10:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.3 रिक्टर स्केल आंकी गई है।

भूकंप के झटके जिला ऊना के साथ साथ धर्मशाला, कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए थे, जिसके चलते लोग एहतियात के तौर पर घरों और भवनों से बाहर निकल आए।

फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित एजेंसियों से जानकारी जुटाई जा रही है। भूकंप के बाद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल देखने को मिला।

इंडिया न्यूज़ लगातार इस घटना पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही कोई आधिकारिक अपडेट या नुकसान की सूचना प्राप्त होगी, आपको सबसे पहले अवगत कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular