आठ किलोमीटर की लंबाई बाली सड़क की डीपीआर तैयार करने में जुटा लोक निर्माण विभाग बंगाणा, फिर होगी टैंडर प्रतिक्रिया,
बंगाणा,कुटलैहड़

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में लाठियानी से कोहड़रा सड़क के सुधारीकरण एवं चौडाई करण के लिए आठ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। करीब आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार डीपीआर तैयार होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद सड़क निर्माण कार्य आरंभ होगा। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है। सड़क के सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू के आशीर्वाद से कुटलैहड़ को मिला तोहफा,विवेक शर्मा
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहयोग और आशीर्वाद से लाठियानी-कोहड़रा सड़क के सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण के लिए आठ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है,विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद लाठियानी, कोहड़रा तथा आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि लाठियानी-मंदली पुल बनने के बाद इस सड़क का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। पुल और सड़क दोनों परियोजनाएं मिलकर पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगी तथा लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेंगी।
सड़क निर्माण होने से शाहतलाई और बिलासपुर की ओर सफर होगा आसान,
कुटलैहड़ के लठियानी से कोहड़रा सड़क के सुधारीकरण एवं चौड़ाई करण के बाद शाहतलाई जाने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में कई स्थानों पर सड़क संकरी होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।
इसके साथ ही सड़क के विकसित होने से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का बिलासपुर जिले के साथ सीधा और बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होगा। इससे दोनों जिलों के बीच व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क बनने से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और पर्यटन गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा।
इस सड़क की डीपीआर हो रही तैयार, जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया ,अरविन्द्र लखनपाल
लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा के अधिशासी अभियंता अरविंद लखनपाल ने बताया कि विधायक विवेक शर्मा के प्रयासों से इस महत्व पूर्ण सड़क परियोजना के लिए आठ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।विभाग द्वारा सड़क की डीपीआर तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की डीपीआर तैयार होने के तुरंत बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी ताकि निर्माण कार्य बिना किसी अनावश्यक देरी के शुरू किया जा सके। विभाग का प्रयास रहेगा। कि इस सड़क की सभी तकनीकी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि लोगों को लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके।
इस सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा,
स्थानीय जनता का कहना है कि लठियानी-कोहड़रा सड़क का सुधारी करण एवं चौडाई करण कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सड़क बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा आपातकालीन सेवाओं की पहुंच भी तेज होगी। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना के लिए विधायक विवेक शर्मा, प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी तथा निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लाठियानी-मंदली पुल और लाठियानी-कोहड़रा सड़क परियोजना एक-दूसरे की पूरक हैं। दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का बिलासपुर जिले से संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। सड़क निर्माण से आने वाले वर्षों में हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और यह परियोजना क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनेगी।

