Sunday, July 12, 2026
HomeHImachal NewsUnaवर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO), दिल्ली इकाई की प्रथम बैठक एवं वृक्षारोपण अभियान...

वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO), दिल्ली इकाई की प्रथम बैठक एवं वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन।

मनोज डोगरा तलमेहड़ा

वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO), दिल्ली इकाई की प्रथम बैठक शनिवार को हिमाचल भवन, मंडी हाउस, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज डोगरा ने की। बैठक में दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में संगठन के उद्देश्यों, सदस्यता विस्तार, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में समय-समय पर जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के उपरांत कारगिल युद्ध के अमर नायक एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की पावन स्मृति तथा उनके प्रेरणादायी उद्घोष *”ये दिल मांगे मोर” को समर्पित विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
यह अभियान हिमाचल भवन (मंडी हाउस), बड़ौदा हाउस (नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय) तथा हिमाचल सदन (सरदार पटेल मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली) में चलाया गया। इस अवसर पर कैप्टन विक्रम बत्रा के स्टैंडी के साथ पौधारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर
दिल्ली इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मनोज डोगरा, उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अजीत चौहान, सीमा शर्मा,महासचिव अमित कुमार शर्मा, कार्यालय सचिव ललित डोगरा, सचिव जीवन शर्मा, सचिव शिवानी ठाकुर, सचिव रिया ठाकुर, कोषाध्यक्ष कुशल चंद कटोच, कार्यकारिणी सदस्य
अंजू अरोड़ा,दिनेश डोगरा,
योगेंद्र लाल शर्मा,पवन शर्मा,
सुरेश पाटियाल,पूजा मेहरा उपस्थित रहे।
अभियान में विशेष सहयोग नवदीप सिंह थापा,उप- महाप्रबंधक हिमाचल भवन, गुरुवचन सिंह जनरल असिस्टेंट, बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय ललित वर्मा सहायक महाप्रबंधक, हिमाचल सदन सरदार पटेल मार्ग, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में इन सभी के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य सफल हुआ।
वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन, दिल्ली इकाई ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, सदस्यों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। संगठन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
अंत में पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन, दिल्ली इकाई राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर में निवासरत हिमाचलवासियों को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular