Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseRajasthanकुलगाम में मजदूरों की हत्या पर CM उमर ने जताया दुख, परिजनों...

कुलगाम में मजदूरों की हत्या पर CM उमर ने जताया दुख, परिजनों को 16-16 लाख रुपये के मुआवजे का एलान

दैनिक जागो वर्ल्ड ! कुलगाम

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुलगाम में दो मजदूरों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो मजदूरों की कायरतापूर्ण हत्या पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख और कड़ा आक्रोश जताया है। मुख्यमंत्री ने बेकसूर लोगों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को आर्थिक मदद और सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने बड़े वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। सीएम ऑफिस ने सोशल मीडिया के एक्स पर जानकारी दी

सीएम ऑफिस ने ट्वीट किया, मुख्यमंत्री ने कुलगाम में दो मजदूरों की कायरतापूर्ण हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है और बेकसूर लोगों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के निकटतम परिजनों (आश्रितों) के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular