दैनिक जागो वर्ल्ड केरलम

केरलम में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है, जिसमें इडुक्की और कोट्टायम जिलों में तीन लोगों की मौत हो गई।

। केरलम में मूसलाधार बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार को इडुक्की और कोट्टायम जिलों में अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलन के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

डुक्की जिला प्रशासन के मुताबिक, मृत महिला की पहचान सुमति के रूप में हुई है। वह अडूरमाला क्षेत्र की रहने वाली थीं। शनिवार सुबह हुए भूस्खलन का मलबा उसेके घर पर गिर गया, पड़ोसियों ने उसके पति और बेटे को बचा लिया। दोनों घायल हो गए और उन्हें थोडुपुझा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
