दैनिक जागो वर्ल्ड! कुशीनगर

कुशीनगर के दुबौली गांव में सिधरिया ड्रेन में डूबने से एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। करीब 12 घंटे के तलाशी अभियान के बाद ग्रामीणों ने उनके शव बरामद किए, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।

नीय थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के समीप सिधरिया ड्रेन में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। करीब 12 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तीनों के शव बरामद किए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, दुबौली गांव निवासी शंभू की पुत्रियां सपना (10) और छोटी (8) तथा रंजीत की पुत्री कुंचन (12) शुक्रवार शाम खेत से घास काटकर घर लौट रही थीं। रास्ते में बभनौली गांव के समीप स्थित सिधरिया ड्रेन की पुलिया पर तीनों कुछ देर के लिए रुकींक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों पुलिया से नीचे तेज बहाव वाली ड्रेन में जा गिरीं। देखते ही देखते तीनों पानी की तेज धारा में समा गईं।
घटना के समय साथ मौजूद सपना का छोटा भाई कलुआ (10) शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, मछुआरे और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।।
