Monday, September 7, 2026
HomeBreaking News9 साल बाद कोलकाता वापस लौटीं तस्लीमा नसरीन, भावुक होकर बोलीं- ये...

9 साल बाद कोलकाता वापस लौटीं तस्लीमा नसरीन, भावुक होकर बोलीं- ये अपने देश लौटने जैसा

दैनिक जागो वर्ल्ड ! कोलकाता

बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को लगभग 20 साल बाद कोलकाता लौटीं। 2007 में उनकी किताब के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही 63 वर्षीय लेखिका ने कहा, मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी अपनी मर्जी से कोलकाता नहीं छोड़ा था

बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को लगभग 20 साल बाद कोलकाता लौटीं। 2007 में उनकी किताब के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद उन्हें शहर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही 63 वर्षीय लेखिका ने कहा, मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने कभी अपनी मर्जी से कोलकाता नहीं छोड़ा था।

पीटीआई से बात करते हुए तस्लीमा नसरीन ने अपनी वापसी को व्यक्तिगत घर वापसी और देश लौटने जैसा बताया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपनी मर्जी से कोलकाता नहीं छोड़ा, तत्कालीन पश्चिम बंगाल सरकार ने मुझे राज्य छोड़ने पर मजबूर किया था। फिर भी मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी कि एक दिन में वापस लौटूंगी।

साल दर साल बीतते गए, सरकारें बदलीं, और फिर भी दरवाजे बंद ही रहे। 2003 में CPM सरकार ने उनकी विवादित किताब ‘द्विखंडितो’ पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में बैन लगा दिया था।

1 अगस्त को तस्लीमा नसरीन रवींद्र सदन में कट्टरपंथ के खिलाफ एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। आयोजकों के मुताबिक इस कार्यक्रम में बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और लेखक शीर्षेंदु मुखोपाध्याय भी शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular