Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsगगरेट में कांग्रेस के झूठे विकास के दावों की पोल टूटी सड़कों...

गगरेट में कांग्रेस के झूठे विकास के दावों की पोल टूटी सड़कों ने खोल रही : भाजपापुलों पर गड्ढों का साम्राज्य, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नदारद : अजय ठाकुर

दैनिक जागो वर्ल्ड ! उना

गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार और विधायक राकेश कालिया की ओर से किए जा रहे विकास के दावों पर भाजपा मंडल दौलतपुर ने तीखा हमला बोला है। भाजपा मंडल दौलतपुर चौक के अध्यक्ष अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष तरसेम सिम्मी और महामंत्री राजीव काकू ने प्रेस वार्ता में कहा कि यदि गगरेट में वास्तव में चहुंमुखी विकास हुआ है तो क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कें और बदहाल व्यवस्थाएं इसकी गवाही क्यों नहीं दे रहीं।भाजपा नेताओं ने कहा कि गगरेट की सड़कों की हालत विकास के दावों का आईना है। जगह-जगह पड़े गड्ढे और टूटे मार्ग आम जनता के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि अब पुलों पर भी गड्ढों का साम्राज्य नजर आ रहा है, जो शायद ही किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिले। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं की यह हालत है तो फिर चहुंमुखी विकास के दावे आखिर किस आधार पर किए जा रहे हैं।उन्होंने सड़को की खस्ताहाल नजर नहीं आती तो दौलतपुर चौक – मुबारिकपुर सड़क, सुंकाली- भद्रकाली सड़क, भद्रकाली अभयपुर सड़क, मवा कहोला-अम्बोआ- नंगल जरियाला सड़क, घनारी- चौधरी बस्ती – नंगल जरियाला सडक देखें पता चल गया। फिर भी नजर नहीं आटा तो नजर का चश्मा बदलें।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के राज में नए स्कूल खुलना तो दूर, पुराने स्कूलों को चलाए रखना भी चुनौती बन गया है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में स्टाफ और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन और अवसर पैदा करने की दिशा में भी कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर उपचार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनता जवाब चाहती है, केवल घोषणाएं और दावे नहीं।अजय ठाकुर, तरसेम सिम्मी और राजीव काकू ने कहा कि गगरेट की जनता अब भाषण नहीं, जमीन पर विकास देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार और विधायक को विकास के दावों का हिसाब जनता के सामने देना चाहिए। भाजपा नेताओं ने चेताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा चुप नहीं बैठेगी और सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास का असली पैमाना कागजों में किए गए दावे नहीं, बल्कि जनता को मिल रही सुविधाएं हैं और गगरेट की मौजूदा तस्वीर खुद बहुत कुछ बयां कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular