Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगोरखपुर में महिला सिपाही का मोबाइल नंबर और फोटो हुआ वायरल, ड्यूटी...

गोरखपुर में महिला सिपाही का मोबाइल नंबर और फोटो हुआ वायरल, ड्यूटी के बीच आने लगी गंदी कॉल

दैनिक जागो वर्ल्ड !गोरखपुर

गोरखपुर में एक महिला सिपाही साइबर उत्पीड़न का शिकार हुई, जहां फेसबुक पर उसका मोबाइल नंबर और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दी गईं। जिले में तैनात महिला सिपाही ही साइबर उत्पीड़न का शिकार हो गई। फेसबुक पर मोबाइल नंबर, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो प्रसारित कर दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से लगातार फोन आने लगे।

कॉल करने वाले अश्लील बातें करने के साथ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश और फोटो भेजने लगे। परेशान होकर महिला सिपाही ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। उसकी तहरीर पर तीन सितंबर को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular