Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अब उपभोक्ता 25 दिनों में करवा सकते...

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अब उपभोक्ता 25 दिनों में करवा सकते हैं रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं को अब दोबारा सिलेंडर बुक करवाने के लिए लंबे समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ज़िला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग का अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिन के समान अंतराल पर सिलेंडर बुक करवा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि फरवरी 2026 में मध्य पूर्व क्षेत्र में उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों एवं आपूर्ति बाधाओं के कारण पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में बुकिंग का अंतराल 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तय किया गया था।

उन्होंने कहा कि आपूर्ति स्थिति सामान्य होने और व्यवस्था सुदृढ़ होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुकिंग का समय घटाकर 25 दिन कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही जिले की समस्त एलपीजी गैस एजेंसियों को इस नए नियम का सख्ती से पालन करने और उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular