दैनिक जागो वर्ल्ड !चंडीगढ़

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदलने का अच्छा मौका है। इसके लिए सीएचबी 10 से 25 सितंबर तक जन सुविधा शिविर आयोजित कर रहा है। लीजहोल्ड संपत्तियों को फ्रीहोल्ड में बदलवाने के इच्छुक चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के आवंटियों और संपत्ति मालिकों के लिए राहत की खबर है।

हाउसिंग बोर्ड की ओर से कन्वर्जन प्रक्रिया को आसान बनाने और लोगों को एक ही जगह पर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जन सुविधा शिविर लगाया जा रहा है।
