दैनिक जागो वर्ल्ड !यूपी

चंदौली पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने नवही पुलिया हाईवे पर एक किआ कैरेंस कार से लगभग 3.92 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया।कोतवाली पुलिस और स्वाट/एसओजी टीम ने बुधवार तड़के नवही पुलिया हाईवे पर किआ कैरेंस कार से लगभग 3.92 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद किया।पुलिस ने कार सवार जुबेर मुबारक शेख, अहिल्या नगर, थाना शांगली, जिला शांगली, महाराष्ट्र और मनीष कुमार, लाजपत नगर, जिला फतेहाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार किया।

गियर बाक्स के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स में कपड़े के बेल्ट में लपेटकर दो सिल्लियों में सोना छिपाया गया था। बरामद सोने का वजन दो किलो 565.720 ग्राम है। इसके साथ पांच मोबाइल फोन और कार भी बरामद हुई है।
