Thursday, October 29, 2026
HomeNation WiseJharkhandचांडिल डैम में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, खोले गए सभी 13...

चांडिल डैम में तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, खोले गए सभी 13 रेडियल गेट; छोड़ा जा रहा 1055 क्यूमेक्स पानी

 दैनिक जागो वर्ल्ड!चांडिल

लगातार बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़कर 179.95 मीटर हो गया है, जिसके चलते सभी 13 रेडियल गेट आधा मीटर खोल दिए गए हैं।लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह आठ बजे डैम का जलस्तर 179.95 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार सुबह डैम का जलस्तर 179.23 मीटर था, जो रात तक बढ़कर 179.84 मीटर पहुंच गया। मंगलवार सुबह इसमें और वृद्धि हुई और जलस्तर 179.95 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए डैम के सभी 13 रेडियल गेटों को आधा-आधा मीटर खोलकर रखा गया है। रेडियल गेटों से 933.62 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। डैम से नदी में कुल 1055.58 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। 

इसके अलावा रिवर स्लुइस से 4.42 क्यूमेक्स, इमरजेंसी स्लुइस से 117.54 क्यूमेक्स तथा कैनाल से 15.61 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। डैम का कुल डिस्चार्ज 1071.19 क्यूमेक्स दर्ज किया गया है। वहीं, डैम में फिलहाल 462.88 एमसीएम पानी का स्टोरेज है।लगातार बारिश को देखते हुए डैम के जलस्तर में आने वाले दिनों में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर डैम प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इधर, डैम के डुब क्षेत्र में रहने वाले विस्थापितों की चिंता भी बढ़ गई है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रहने पर उन्हें गांवों में पानी पहुंचने का भय सताने लगा है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular