Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiचारधाम यात्रा को नई दृष्टि और सुदृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा...

चारधाम यात्रा को नई दृष्टि और सुदृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ा रही सरकार – शिव सिंह बिष्ट

देहरादून-गोविन्द रावत

पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार द्वारा इस वर्ष चारधाम यात्रा को नई दृष्टि और सुदृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों से लेकर चारों धामों तक व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुगमता से दर्शन कर सकें। यात्रा मार्गों पर सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के दौरान सहज, व्यवस्थित और आध्यात्मिक वातावरण मिले। जिससे उनकी यात्रा सुखद और सुरक्षित बन सके।
उन्होंने संबंधित विभागों को यात्रा व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular