Sunday, April 19, 2026
HomeNation WiseUttarakhandजिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत, परिवारों...

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत, परिवारों को दी शुभकामनाएं

अल्मोडा-गोविन्द रावत

जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नायल में दयाल पांडे के सुपुत्र के यज्ञोपवीत संस्कार में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके उपरांत उन्होंने ग्राम गैराड़ (बालापोखारी) में नैन सिंह की सुपुत्री के महिला संगीत कार्यक्रम में भी शिरकत की। कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान हेमा गैड़ा ने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular