हरियाणा-गोविन्द रावत

हरियाणा / चंडीगढ़ – उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष
गोविन्द सिंह पिलख्वाल ने अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें एसआईआर विशेष पुनरीक्षण प्रकिया के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने पंचकुला, नयागांव, जीरकपुर, सेक्टर-6 और सेक्टर-47 सहित कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका फूल-मालाओं, गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष
गोविन्द सिंह पिलख्वाल ने
ने सभी प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है, ऐसे में सभी प्रवासी अपने-अपने गांव में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आगे आएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी, दीपक कार्की, जगदीश मेहता, कृष्णा पालियाल, भूपेंद्र शर्मा, दलीप सिंह चौहान, वीर पाल सिंह नेगी, मनोज सिंह रावत, पान सिंह बिष्ट, भगत सिंह रावत, त्रिलोक सिंह नगरकोटी, गोविंद पाण्डे, पूरन पाण्डे, गोविंद कोरंगा, हीरा सिंह भंडारी, बलवीर सिंह रावत, मनोज रावत, हरीश सिंह बोरा, दीपक नेगी, सुनिदत्त बिष्ट, नंदी नगरकोटी, मंजू नगरकोटी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

