दैनिक जागो वर्ल्ड!दिल्ली

दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की समयसीमा फिर बढ़ सकती है। बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा कार्ड बनवाने के कारण आज शाम तक इस पर फैसला आने की उम्मीद है।

दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के लिए प्रस्तावित पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने की समयसीमा एक बार फिर बढ़ने की संभावना है।पूर्व में बढ़ाई गई समय सीमा के अनुसार पिंक कार्ड बनवाने और पेपर पिंक टिकट के जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा का सोमवार को अंतिम दिन है।हालांकि, डीटीसी सूत्रों का कहना है कि महिलाओं का अभी भी कार्ड बनवाने के लिए आना जारी है, इसे देखते हुए समय सीमा आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में आज शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।नये आदेश का हो रहा इंतजारदिल्ली सरकार ने पहले पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की समय सीमा 1 अगस्त तय की थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 16 अगस्त और फिर 31 अगस्त तक कर दिया गया। मौजूदा व्यवस्था के तहत महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में पेपर आधारित पिंक टिकट के जरिए मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है। 31 अगस्त तक की अवधि पूरी होने के बाद आगे की व्यवस्था को लेकर नया आदेश जारी होना है।परिवहन विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 18,13,866 पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत गत दो मार्च को की गई थी। यह एनसीएमसी आधारित डिजिटल कार्ड है, जिसके जरिए महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को पेपर टिकट प्रणाली से डिजिटल व्यवस्था बदला जा रहा है।परिवहन विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 18,13,866 पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत गत दो मार्च को की गई थी। यह एनसीएमसी आधारित डिजिटल कार्ड है, जिसके जरिए महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को पेपर टिकट प्रणाली से डिजिटल व्यवस्था बदला जा रहा है।
