Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली वोटर लिस्ट SIR में दिखा बड़ा ट्रेंड, 3 जिलों में नए...

दिल्ली वोटर लिस्ट SIR में दिखा बड़ा ट्रेंड, 3 जिलों में नए वोट आगे; बाकी 10 में सुधार के लिए ज्यादा आवेदन

दैनिक जागो वर्ल्ड !दिल्ली

दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में नए नाम जोड़ने और मौजूदा प्रविष्टियों में सुधार के आवेदनों का विश्लेषण किया गया है। कुल 13 जिलों में से पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और बाहरी उत्तर में नए नाम जोड़ने के आवेदन अधिक हैं।दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची में बदलाव के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक अलग तस्वीर सामने आई है।राजधानी के 13 जिलों में से पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और बाहरी उत्तर में मौजूदा मतदाता सूची में सुधार या पता बदलने की तुलना में नए नाम जोड़ने के आवेदन ज्यादा आए हैं। बाकी 10 जिलों में इसका उलटा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम जिले में नए नाम जोड़ने के लिए 31,224 आवेदन आए हैं। वहीं मौजूदा प्रविष्टि में सुधार या पता बदलने के 25,986 आवेदन मिले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular