Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshचमोली में स्कूल जा रहे छात्रों के सामने आया भालू, दहशत में...

चमोली में स्कूल जा रहे छात्रों के सामने आया भालू, दहशत में भागे बच्चे

दैनिक जागो वर्ल्ड !चमोली

चमोली के गोदली इंटर कॉलेज जा रहे 15 छात्र-छात्राओं के सामने ढोगड़म तोक में अचानक भालू आ गया, जिससे वे डरकर घर वापस लौट गए। इस घटना से ग्रामीणों और बच्चों में भय बढ़ गया है, जिसके बाद वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।चमोली के विकासखंड पोखरी के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली जा रहे नेल गांव के 15 छात्र-छात्राओं के सामने ढोगड़म तोक में सोमवार सुबह अचानक भालू आ गया । भालू को देखते ही छात्र सहम गए और जोर-जोर से चिल्लाते हुए वापस घर की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि सभी छात्र सुरक्षित बच गए।

इस क्षेत्र में भालू के हमले से दो महिलाओं की खाई में गिरने से मौत भी हुई है। घटना के बाद भालू शनिवार को गांव में भी घुसकर मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा चुका है।सुबह स्कूल जा रहे थे बच्चेजानकारी के अनुसार, नेल गांव से नौली-गोदली सड़क के रास्ते छात्र-छात्राएं सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें भालू अपने बच्चों के साथ दिखाई दिया। अचानक भालू सामने आने से छात्रों में दहशत फैल गई। सभी छात्र रास्ते से ही वापस अपने घर लौट गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular