श्रद्धालुओं ने की भगवान लक्ष्मी नारायण व तुलसी की विशेष पूजा-अर्चना
दैनिक जागो वर्ल्ड ! दौलतपुर चौक,(संजीव डोगरा )

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नंगल जरियाला गांव में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मीठे पानी तथा पूरी-चना का विशाल लंगर आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

निर्जला एकादशी के अवसर पर भगवान लक्ष्मी नारायण एवं तुलसी महारानी की घरों और मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कई श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना की। क्षेत्र के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जल, फल एवं अन्न का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं मीठे पानी और हाथ के पंखे का दान अक्षय फल प्रदान करने वाला माना जाता है। इसी भावना से गांव में सेवा कार्य का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस सेवा कार्य में बलराम सिंह, मुकेश जरियाल, सुरजीत सिंह (मिंटू), मोहित, प्रदीप जरियाल, बाबी पटियाल, राजेश कुमार, विनोद कुमार, सुरजीत सिंह, गुरदेव सिंह जरियाल, जयदेव सिंह, आदि कलोटा, वृजवाला सूद, देसराज, राजेंद्र सूद, संजीव कुमार, दीपक संदल, राहुल ठाकुर, अनीता कुमारी, उपप्रधान जयदेव, वार्ड पंच जतिंदर चौधरी, वार्ड पंच सोनी, कैप्टन सुशील जरियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
