- दैनिक जागो वर्ल्ड!नोएडा

नोएडा की वही नाबालिग लड़की, जो पहले पीएम मोदी को अपशब्द कहने के लिए चर्चा में थी, का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह अपनी जिंदगी बर्बाद होने की बात कहते हुए पीएम के लिए फिर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिख रही है।कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में अपशब्द कहने वाली नोएडा की वही नाबालिग एक बार फिर चर्चा में है। उसका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नाबालिग अपनी जिंदगी तबाह होने की बात कहते हुए पीएम को फिर अपशब्द कहती हुई नजर आ रही है। हालांकि, दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।सोसायटी का नहीं है वीडिवीडियो को लेकर नोएडा सेक्टर 168 स्थित लोटस जिंग सोसायटी के लोगों का कहना है कि घटना के बाद से लड़की और उसकी मां को यहां पर वापस नहीं आई हैं। वीडियो भी सोसायटी का नहीं है। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने नाबालिग के सोसायटी में होने से इनकार किया है। फरीदाबाद में ही होने की जानकारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल 39 सेकेंड के वीडियो में नाबालिग कह रही है, “मेरी जिंदगी नर्क बन गई है। मुझे हर जगह टाॅर्चर किया जा रहा है। मेरे पास जो था, वो सब चला गया मेरा। न मैं कहीं जा सकती हूं। न कहीं रह सकती हूं। न ही मेरे पास कोई फ्रीडम है। मुझे हर जगह अपना मुंह छिपा-छिपाकर रहना पड़ रहा है।” वीडियो के अंत में वह एक बार फिर पीएम के लिए आपत्तिजनक शब्द कह देती है।दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वीडियो में नाबालिग पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आई थी। उसके खिलाफ गाजियाबाद की रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में 29 जुलाई को मामला दर्ज कराया था।नाबालिग और उसकी मां ने वीडियो जारी कर पीएम से माफी भी मांगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीजेपी प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा बोलने वालों को माफ करने का ऐलान किया था। हालांकि, इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर विवाद को तूल दे दिया है।
