Monday, September 7, 2026
HomeNation WisePunjabपंजाब के मोगा में जमीन पर स्टे होने के बावजूद जबरन किया...

पंजाब के मोगा में जमीन पर स्टे होने के बावजूद जबरन किया कब्जा, कनाडा के दो लोगों सहित 4 पर केस दर्ज

 दैनिक जागो वर्ल्ड!पंजाब

मोगा के फूलेवाला गांव में स्टे वाली जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में कनाडा के दो निवासियों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा के गांव फूलेवाला स्थित जमीन पर स्टे होने के बावजूद जमीन पर धक्के से कब्जा करने के मामले में कनाडा के दो लोगों सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि अमर सिंह गिल निवासी गांव फूलेवाला ने एसएसपी को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि रणधीर सिंह, रशपाल सिंह निवासी गांव फूलेवाला हाल अबाद कनाडा, हरमन्द्रपाल सिंह बराड़ निवासी बाघापुराना, महेशी, जगमोहन सिंह निवासी गांव फूलेवाला ने आपसी साजबाज होकर उनकी फूलेवाला स्थित जमीन पर स्टेट होने के बावजूद धक्के से कब्जा कर लिया।

जिसका पता चलने पर उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख को मामले की शिकायत पत्र सौंपा। एस.एस.पी. द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए डी.एस.पी. मोगा को मामले की जांच सौंपी। डी.एस.पी. द्वारा मामले की गई प्रारंभिक जांच व तथ्यों का अवलोकन करने के बाद अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी।एस.एस.पी. मोगा के आदेशों पर उक्त चार लोगों के खिलाफ थाना बाघापुराना में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सहायक थानेदार जगतार सिंह ने कहा कि अभी किसी भी कथित आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिन्हें जल्द काबू करने हेतु छापामारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular