पटना में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा; दंपती समेत तीन की मौत
4
दैनिक जागो वर्ल्ड! पटना
पटना जिले के मोकामा में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पटना जिले के मोकामा में मंगलवार की सुबह फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार दंपती समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद चालक का शव गाड़ी में ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।घटना की सूचना मिलते ही मोकामा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोकामा ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने स्वजन को हादसे की सूचना दे दी है। ड्राइवर के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई।
पटना से खगड़िया लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे बख्तियारपुर-औंटा गोलंबर के बीच शिवनार गांव के समीप यह दुर्घटना हुई। बताया जाता है कि क्रेटा सवार दंपती पटना से खगड़िया लौट रहे थे।कार सदरे आलम चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेटा की डिवाइडर से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गया था।पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मिली हादसे की सूचनापुलिस के अनुसार, हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मोर और मोकामा के बीच क्रेटा के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।वहां पहुंचने पर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी पुलिस ने दी।झपकी आने से अनियंत्रित हुई कारप्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होने की आशंका हैइसके बाद तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि पुलिस हादसे के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।