Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseBiharपटना में NIA पहुंची संदिग्ध को पकड़ने, तभी अपार्टमेंट से निकला कारोबारी;...

पटना में NIA पहुंची संदिग्ध को पकड़ने, तभी अपार्टमेंट से निकला कारोबारी; स्कूटी रोकी तो बैग में मिले 20 लाख

दैनिक जागो वर्ल्ड !पटना

NIA की टीम पटना के चित्रगुप्त नगर में एक संदिग्ध की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान एक कारोबारी की स्कूटी से 20 लाख रुपये नकद मिले, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम एक संदिग्ध की तलाश में सोमवार को चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में दबिश देने पहुंची।संदिग्ध की तलाश में अपार्टमेंट में छापेमारी की गई, लेकिन उसका फ्लैट बंद मिला। इसी दौरान उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक कारोबारी स्कूटी से निकल रहे थे।

पूर्वी चंपारण के कारोबारी की स्कूटी से मिले रुपये

नीचे मौजूद पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें रोक लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर बैग से 20 लाख रुपये नकद मिले। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस कारोबारी को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। उनका सत्यापन किया गया।चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि एनआईए की टीम आई थी। वह किसी अन्य केस के सिलसिले में अपार्टमेंट में पहुंची थी। जिसके पास से नकदी मिली, वह दूसरे फ्लैट में रहते हैं।उनका उस केस से कोई कनेक्शन नहीं है। वह पूर्वी चंपारण के निवासी बताए गए हैं। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है।सूत्रों की मानें तो एनआईए की टीम न्यू महात्मा गांधी नगर स्थित एक फ्लैट से संदिग्ध को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular