Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsSirmourपांवटा सिविल अस्पताल में मॉक ड्रिल, 14 ‘मरीजों’ पर लाइव रेस्पॉन्स से...

पांवटा सिविल अस्पताल में मॉक ड्रिल, 14 ‘मरीजों’ पर लाइव रेस्पॉन्स से परखी तैयारी

पांवटा साहिब-जी. डी. शर्मा

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में आज हुई मॉक ड्रिल ने आपातकालीन तैयारी की असल तस्वीर सामने रख दी। अस्पताल परिसर में अचानक बने ‘क्राइसिस सीन’ में 14 मरीजों को अलग-अलग श्रेणियों में लाया गया, जहां ट्रायेज सिस्टम के तहत रेड और येलो कैटेगरी में तुरंत प्राथमिकता तय कर इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए. वी. राघव ने बताया कि ड्रिल पूरी तरह सरकार की गाइडलाइन के अनुसार की गई, ताकि किसी भी बड़े हादसे की स्थिति में टीम बिना समय गंवाए सही निर्णय ले सके।

मॉक ड्रिल का नेतृत्व डॉ. पीयूष तिवारी ने किया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मौके पर ही समझाया कि गंभीर मरीजों को पहले कैसे संभालना है, संसाधनों का सही इस्तेमाल कैसे करना है और कम समय में ज्यादा से ज्यादा जानें कैसे बचाई जा सकती हैं।

पूरे अभ्यास में डॉक्टर, नर्स और स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। इस ड्रिल ने साफ कर दिया कि पांवटा सिविल अस्पताल किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए खुद को लगातार अपडेट और तैयार कर रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular