Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsSirmourसिरमौर में अस्पताल जा रहे पिता-पुत्र की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बुजुर्ग की मौत...

सिरमौर में अस्पताल जा रहे पिता-पुत्र की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बुजुर्ग की मौत व युवक की हालत गंभीर

दैनिक जागो वर्ल्ड सिरमौर

हिमाचल के सिरमौर में कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। पिता-पुत्र इलाज के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज जा रहे थे।

 हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई व बेटा घायल है। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 07 पर शंभूवाला में शनिवार को यह हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता की मौत हो गई, जबकि घायल बेटा मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन है।जन  नकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पिता व पुत्र इलाज के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। शंभूवाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नाहन पुलिस टीम को करीब 11:00 बजे हादसे की सूचना मिली।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा उन्होंने वहां से घायल पिता-पुत्र को एंबुलेंस से नाहन अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने 68 वर्ष सामिया राम पुत्र ढोंटू राम, निवासी डोहर, डाकघर क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि जगपाल पुत्र स्वर्गीय सामिया राम का उपचार अस्पताल जारी हैपुलिस मामले में यह भी जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ, क्या बाइक किसी वाहन से टकराई थी या अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर संपर्क मार्ग में चली गई। मौके पर मौजूद लोगों से भी हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा बेटा घायल हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular