Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshगोरखपुर में स्कूल से लौट रही छात्रा से ऑटो चालक ने की...

गोरखपुर में स्कूल से लौट रही छात्रा से ऑटो चालक ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड गोरखपुर

गोरखपुर में स्कूल से लौट रही कक्षा छह की छात्रा से उसके ऑटो चालक ने सुनसान जगह पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक प्रदीप को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चिलुआताल क्षेत्र में कक्षा छह की छात्रा से उसके ही आटो चालक ने सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर आरोपित ने गाली-गलौज की और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरी घटना बताई। तहरीर मिलते ही गुलरिहा पुलिस ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपित आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

स्पोर्ट्स कॉलेज के पास रहने वाली छात्रा शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। वह प्रतिदिन अन्य बच्चों के साथ आटो से स्कूल आती-जाती है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद आटो चालक प्रदीप के साथ घर जाने के लिए निकली। आरोप है कि चालक पहले अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ा।

आखिर में छात्रा को लेकर स्पोट्र्स कालेज के पास एक सुनसान स्थान पर पहुंच गया। पीड़िता ने मां को बताया कि सुनसान स्थान पर आटो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ और बैड टच किया। विरोध करने पर वह गालियां देने लगा। जब छात्रा रोने लगी और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित ने धमकाते हुए कहा कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देगा।में छात्रा सामान्य दिनों की अपेक्षा देर से घर पहुंची। मां ने कारण पूछा तो वह पहले सहम गई और कमरे के एक कोने में बैठकर रोने लगी। काफी समझाने पर उसने पूरी घटना बताई। मां ने तत्काल चिलुआताल थाने पहुंचकर तहरीर दीकहना है कि परिवार ने उम्रदराज होने के कारण आटो चालक पर भरोसा किया था, लेकिन उसने उसी भरोसे को तोड़ दिया। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आटो चालक प्रदीप पांडेय की उम्र 60 वर्ष के करीब है। शनिवार की सुबह उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular