सर्वसम्मति से हुआ स्कूल प्रबंधन समिति का गठन

दौलतपुर चौक,संजीव डोगरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से ज्योति को समिति का अध्यक्ष तथा अनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के अन्य सदस्यों के रूप में सीमा देवी, पूनम देवी, पूजा देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, मंजना कुमारी, कंचन बाला, आशा देवी, पूजा शर्मा, हेमलता, मीना, प्रवीण कुमारी तथा मनु भाटिया का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया विद्यालय प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा संदल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के समग्र विकास में एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई समिति विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान, अनुशासन तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी।इस अवसर पर
उप-प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, सुलोचना राणा, भारती शर्मा, अंजना कुमारी, रजनी जायसवाल, सुशील कुमार, पूजा रानी, चंद्रावली, सुनंदा देवी तथा पीयूष कांत शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति एवं उपाध्यक्ष अनीता देवी ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के वातावरण के निर्माण तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

