दैनिक जागो वर्ल्ड !बंगाणा

बंगाणा के प्रसिद्ध ध्यूंसर महादेव मंदिर में छिंज मेला शुरू होने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य, चेयरमैन प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य श्रद्धालु मौजूद रहे। हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने कहा कि ध्यूंसर महादेव का छिंज मेला क्षेत्र की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस परंपरा को हमारे पूर्वजों और देवी-देवताओं से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार वर्षों से संजोकर रखा जा रहा है। हर वर्ष कुशा अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाले इस छिंज मेले को इस बार भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मेले को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दूर-दराज से पहुंचने वाले पहलवानों के ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छिंज मेले का फेसबुक के माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया जा रहा है, ताकि जो लोग मौके पर नहीं पहुंच पाएं, वे घर बैठे मेले का आनंद ले सकें।प्रवीण शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जो लोग छिंज मेले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होना चाहते हैं, वे शाम छह बजे से पहले ध्यूंसर महादेव पहुंचें। उन्होंने कहा कि मेले की प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग जरूरी है।
