Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल में CBSE स्कूलों के छात्र पहनेंगे हरे रंग की वर्दी, शिक्षकों...

हिमाचल में CBSE स्कूलों के छात्र पहनेंगे हरे रंग की वर्दी, शिक्षकों के लिए भी ड्रेस कोड फाइनल; कब होगा लागू?

दैनिक जागो वर्ल्ड !हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में अब छात्रों के लिए हरे रंग की वर्दी और शिक्षकों के लिए नया ड्रेस कोड लागू होगा। स्कूल भवनों को भी ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंगों से सजाया जाएगा।हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्ध सरकारी स्कूल अब दूर से ही अपनी अलग पहचान में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों की यूनिफार्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दिया गया।

 इन स्कूलों में विद्यार्थियों की यूनिफार्म हरे रंग की थीम पर आधारित होगी, जबकि भवनों को ऑलिव ग्रीन और सैंड बेज रंग से सजाया जाएगा।शिक्षकों के लिए भी साफ-सुथरा, औपचारिक और पेशेवर ड्रेस कोड लागू होगा। ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र पहनना अनिवार्य रहेगा।

सीबीएसई स्कूलों की महिला शिक्षिकाओं के लिए हल्के लाइलैक (बैंगनी) रंग की पोशाक तय की गई है। पुरुष शिक्षक हल्के नीले रंग की पैंट और शर्ट पहनेंगे। ड्रेस कोड में शालीनता और पेशेवर स्वरूप पर जोर रहेगा। शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान न्यूनतम सहायक वस्तुओं के साथ निर्धारित पोशाक पहननी होगी और पहचान पत्र प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular