डेनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

बंगाणा। हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में बंगाणा में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले रोमांचक दौर में पहुंच गए हैं। 14 से 16 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 18 टीमों के 216 खिलाड़ी महिला एवं पुरुष वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (बीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला ऊना वॉलीबॉल संघ के सलाहकार चरणजीत शर्मा और महासचिव राजेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वीरेंद्र कंवर ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना संघ का मुख्य उद्देश्य है।
दूसरे दिन के मुकाबलों के परिणाम
पुरुष वर्ग: ऊना ने चंबा को 2-0, मंडी ने कांगड़ा को 2-0, सिरमौर ने सोलन को 2-0 तथा कुल्लू ने बिलासपुर को 2-0 से हराया। सिरमौर ने चंबा को 2-0 और ऊना को 2-0 से पराजित किया। हमीरपुर ने मंडी को 2-1 से हराया। वहीं, कांगड़ा ने बिलासपुर को 2-0 से शिकस्त दी। कुल्लू ने हमीरपुर को 2-1 से हराया।पुरूष वर्ग में मंडी ने कांगड़ा को 2-0, शिमला ने सोलन को 2-0, कुल्लू ने बिलासपुर को 2-0 तथा ऊना ने चंबा को 2-0 से हराया। हमीरपुर ने मंडी को 2-1 से पराजित किया। महिला वर्ग में मंडी ने ऊना को 2-0, शिमला ने हमीरपुर को 2-1, कांगड़ा ने कुल्लू को 2-1, सिरमौर ने ऊना को 2-0 तथा सोलन ने बिलासपुर को 2-0 से हराया।
महिला वर्ग: मंडी ने ऊना को 2-0, शिमला ने हमीरपुर को 2-1, कांगड़ा ने कुल्लू को 2-1, सिरमौर ने ऊना को 2-0 तथा सोलन ने बिलासपुर को 2-0 से पराजित किया। कांगड़ा ने शिमला को 2-1 और मंडी ने बिलासपुर को 2-0 से हराया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल संघ के महासचिव मदन राणा, जिला ऊना वॉलीबॉल संघ के महासचिव राजेंद्र रिंकू, सलाहकार एवं मंच सचिव चरणजीत शर्मा, अजय शर्मा, सतीश शर्मा और शशि राणा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

