Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseDelhiबिना HSRP या छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे सीज, आगरा...

बिना HSRP या छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेट वाले वाहन होंगे सीज, आगरा में अभियान चलाकर होगी कार्रवाई

दैनिक जागो वर्ल्ड आगरा

आगरा में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बिना एचएसआरपी या छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेट वाले वाहनों को सीज करने और एफआईआर दर्ज करने का अभियान चलाने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद एवं तहसील स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले में अवैध खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग और प्रवर्तन कार्रवाइयों की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून का उल्लंघन करने वालों और अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट, टेम्परर्ड नंबर प्लेट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए और वाहनों को सीज किया जाए। इस कदम से अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगेगी, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।यमुना और चंबल नदी क्षेत्रों में बालू, पत्थर और मिट्टी के अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए। डीएम ने खनन स्थलों का ड्रोन सर्वे और चंबल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खनन अनुमति जारी करने से पूर्व और कार्य पूरा होने के बाद संबंधित स्थल का ड्रोन सर्वे अनिवार्य होगा।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RELATED ARTICLES

Most Popular