Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में GenZ  का प्रदर्शन, भोजन की गुणवत्ता में...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में GenZ  का प्रदर्शन, भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए अनशन पर बैठे छात्र

दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में छात्रों ने भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर हंगामा किया और अनशन पर बैठ गए। प्राचार्य ने बुधवार को समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है।

शेखपुरा के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय,वाजिदपुर में मंगलवार को विद्यार्थियों ने भोजन तथा नाश्ता की गुणवत्ता को लेकर परिसर के भीतर जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों ने संस्थान के मेस में भोजन तथा नाश्ता की गुणवत्ता को घटिया बताकर यह हंगामा किया।हंगामे के बीच विद्यार्थियों ने मंगलवार को भोजन और नाश्ता का वहिष्कार करके मेस के आगे अनशन पर बैठ  गए। इस संबंध में संस्थान के प्राचार्य डॉ. अनील सिंह यादव ने बताया आज वे मुख्यालय से बाहर हैं, मगर विद्यार्थियों की शिकायत मिली है,जिसको सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।बुधवार को संस्थान पहुंचकर मेस संचालक तथा विद्यार्थियों से बात करके समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस तरह की शिकायत पहले भी सामने आ चुकी है। हम अभी दस दिन पहले ही इस संस्थान में आए हैं।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इधर, संस्थान के भीतर विद्यार्थियों के हंगामे से जुड़े वीडियो बाहर आए हैं। मंगलवार को चहल्लुम का राजपत्रित अवकाश रहने के कारण संस्थान बंद थे। परिसर के भीतर से बाहर आए वीडियो में अभियंत्रण कॉलेज के विद्यार्थी भोजन और नाश्ता की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी के साथ अपना सामूहिक विरोध जताते दिख रहे हैं।वीडियो में संस्थान के विद्यार्थी नारेबाजी करते भी दिख रहे हैं। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। संस्थान के बाहर आस-पास के लोगों से मिली सूचना में बताया गया संस्थान के भीतर हर सप्ताह-दस दिनों में इस तरह का हंगामा होता है बाहरी लोगों ने बताया मंगलवार को सुबह के नाश्ते में शायद इडली का मेनू तय था,जिसे खाने से विद्यार्थियों ने इंकार कर दिया और आंदोलन शुरू कर दिया। विद्यार्थियों के इस हंगामे के पीछे संस्थान के भीतर उपज रही गुटबाजी भी परोक्ष कारण हो सकता है।।

RELATED ARTICLES

Most Popular