Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseBiharभागलपुर में रेल पटरी पार कर स्टेशन जा रहा था परिवार, दोनों...

भागलपुर में रेल पटरी पार कर स्टेशन जा रहा था परिवार, दोनों ओर से आ गईं ट्रेन; 2 लोगों की मौत

दैनिक जागो वर्ल्ड !भागलपुर

अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक रेल हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह परिवार भागलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन जा रहा था, तभी वे देवघर मेमू एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को दर्दनाक रेल हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।तीनों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और भागलपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने अकबरनगर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया गया कि तीनों डाउन लाइन की पटरी पर पैदल स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही देवघर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। इसी समय अप लाइन से एक मालगाड़ी जमालपुर की ओर जा रही थी।दोनों ओर से ट्रेन आने के कारण उन्हें संभलने या पटरी से हटने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। हादसे में पुरुष और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी।वहीं बच्चे को आरपीएफ कर्मी पालस कुमार हालदार ने गोद में उठाकर तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। रेलवे पुलिस और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular