Saturday, November 21, 2026
HomeHImachal Newsभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना ब्युरो रिपोर्ट

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज गोविंद धाम गौशाला, दुलैहड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य तरुण डोगरा के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
उन्होंने कहा कि इस पावन आयोजन में आध्यात्मिक विचारों एवं प्रभु भक्ति से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों को सुनने का अवसर मिला। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का संचार करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कथा के सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular