दैनिक जागो वर्ल्ड ! मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में पहले से कार्यरत शिक्षक अब टीईटी एग्जाम के लिए 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 12 अक्टूबर से स्टार्ट की जाएगी।मध्य प्रदेश चयन मंडल, भोपाल की ओर से मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। ऐसे में राज्य में पहले से कार्यरत शिक्षक जो अभी तक एग्जाम के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं वे अब निर्धारित अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी शिक्षकों को TET एग्जाम पास करना अनिवार्य है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से अगर फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाएगी तो वे 20 सितंबर 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर पाएंगे।
