Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseMaharashtraमहाराष्ट्र: 'मम्मी-पापा को अकेला मत छोड़ना', बहन को मैसेज भेजकर फंदे से...

महाराष्ट्र: ‘मम्मी-पापा को अकेला मत छोड़ना’, बहन को मैसेज भेजकर फंदे से झूल गया 11वीं का छात्र

      1. दैनिक जागो वर्ल्ड!महाराष्ट्र

      महाराष्ट्र के जलगांव में 17 साल के एक स्टूडेंट ने रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी जान देने से पहले अपनी बहन से ये आखिरी शब्द कहा थे, जिससे उसका परिवार सदमे में हैं।

      स्टूडेंट की पहचान रोहित साहेबराव धनगर के तौर पर हुई है, जो 11वीं क्लास का छात्र था। वह रक्षाबंधन पर अपने पिता के साथ अपनी बहन से मिलने गया था और घर लौटने से पहले अपनी कलाई पर राखी बंधवाई थी।’मम्मी और पापा को अकेला मत छोड़ना’घर पहुंचने के बाद, रोहित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ एक फोटो और एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया। पोस्ट में उसने लिखा था, ‘सबका ध्यान रखना, दीदी। मम्मी और पापा को अकेला मत छोड़ना। मैं जा रहा हूं।’शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि रोहित में एक दोस्त को वीडियो मैसेज भी भेजा था, जिसमें उसने कहा था कि ऑनलाइन गेमिंग में उनके पैसे डूब गए हैं। मैसज से घबराकर उसका दोस्त और दूसरे लोग उसके घर पहुंचे। हालांकि, जब तक वे पहुंचे, रोहित फांसी लगाकर खुदकुशी कर चुका था।उसका परिवार उसे तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अगली बार वापस आऊंगा तो सारे दाग मिटा दूंगा- रोहितरोहित ने एक और स्टेटस भी पोस्ट किया था जिसमें एक इमोशनल मैसेज था। उसमें लिखा था,’जब मैं अगली बार वापस आऊंगा, तो मैं सबका पसंदीदा बन जाऊंगा। मैं सारे दाग मिटा दूंगा। किसी की आंखें नम नहीं होगी, और मैं किसी के दिल से कुछ भी नहीं छीनूंगा।’हादसे से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।हेल्पलाइन (Helpline): यदि आप भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर ऐसी समस्या झेल रहे किसी शख्स को आप जानते हैं तो नीचे दी गई जानकारी मददगार साबित हो सकती है। सरकार की हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।

      RELATED ARTICLES

      Most Popular