Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseMaharashtraमहाराष्ट्र में नाबालिगों और युवाओं का यौन शोषण करने के आरोप में...

महाराष्ट्र में नाबालिगों और युवाओं का यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, फोन से मिले 600 वीडियो

दैनिक जागो वर्ल्ड महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नंदुरबार में 22 वर्षीय चेतन प्रकाश कोली को नाबालिगों और युवाओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले की पुलिस ने एक 22 साल के युवक को नाबालिगों और युवाओं का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी 2022 से ही पीड़ितों को सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल और उनका शोषण कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक अश्विनी सानप ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से 600 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिवाइस में मिले वीडियो से पीड़ितों की पहचान करने के बाद पुलिस ने उनके बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।उन्होंने बताया, “पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नाबालिगों को पैसे का लालच देकर उनके खिलाफ अपराध कर रहा था। आरोपी ने अपनी पहचान 22 वर्षीय चेतन प्रकाश कोली के तौर पर बताई। वह रायसिंहपुरा का रहने वाला है। जब उसका मोबाइल फोन चेक किया गया तो उसमें कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें मिलीं। फोरेंसिक टीम ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया, जरूरी जांच पूरी की और उसे आगे की जांच के लिए भेज दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “फिलहाल जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी 2022 से ये सब कर रहा था। उन वीडियो और तस्वीरों के आधार पर पीड़ितों से संपर्क किया जाएगा और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular