दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

दौलतपुर चौक, 16 सितंबर। संजीव डोगरा
ऊना में नशे के खिलाफ आयोजित एंटी चिट्ठा रैली के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एसोसिएशन ऊना की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन की जिला संगठन आयुक्त गाइड्स सोनू कुमारी ने मुख्यमंत्री को पी-कैप पहनाकर तथा संस्था का स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ समूह चित्र भी करवाया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें समाजसेवा, अनुशासन और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्काउट्स एवं गाइड्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया।

एंटी चिट्ठा रैली के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स की सहभागिता ने युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं स्काउट्स-गाइड्स ने नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
