Sunday, September 20, 2026
HomeHImachal NewsUnaभंजाल स्कूल ने जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मारी बाजीफाइनल में पंडोगा...

भंजाल स्कूल ने जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मारी बाजीफाइनल में पंडोगा को हराकर बना जिला विजेता

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

दौलतपुर चौक, 16 सितंबर। संजीव डोगरा
अम्बोटा स्कूल में चल रही लड़कों की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में भंजाल की टीम ने पंडोगा स्कूल की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।
भंजाल स्कूल के डीपीई विनोद ठाकुर ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की।
टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, उपप्रधानाचार्य राजन शर्मा तथा समस्त अध्यापक वर्ग ने खिलाड़ियों और टीम प्रभारी विनोद कुमार को बधाई दी। स्कूल प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय डीपीई विनोद ठाकुर की मेहनत और खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास को दिया। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सुरेश ठाकुर, अनु शर्मा, रमणीक बंसल, मधु ठाकुर, राजीव कुमार, सीमा सोहाल, राजन कुमार, अधीक्षक दिनेश कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार, सुनीता कुमारी, चंद्रावती जसवाल, नरेश कुमार, संतोष ठाकुर, नीरज बाला, स्मृति चौधरी, अश्विनी पठानिया, रमेश चंदेल सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
वहीं स्थानीय पंचायत प्रधान राजेश ठाकुर, उपप्रधान जगमोहन ठाकुर तथा स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान अनिल कुमार और उनकी टीम ने भी भंजाल स्कूल की फुटबॉल टीम को जिला विजेता बनने पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular