Sunday, September 20, 2026
HomeLatest Newsचिट्ठे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 40 हजार से अधिक लोगों ने...

चिट्ठे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 40 हजार से अधिक लोगों ने लिया नशा मुक्ति समाज बनाने का संकल्प,

दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

जिला ऊना के साथ पूरे हिमाचल में सीएम द्वारा चलाई गई चिट्ठे के खिलाफ मुहिम ला रही रंग, जनता हो रही जागरूक, विवेक शर्मा
ऊना, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जिला ऊना के इंदिरा गांधी खेल मैदान में चिट्ठे जैसे घातक नशे के खिलाफ आयोजित रैली को सफल करार दिया। उन्होंने कहा कि रैली में 40 हजार से अधिक लोगों का एकत्रित होना इस बात का प्रमाण है कि जिला ऊना की जनता नशे के खिलाफ मजबूती से एकजुट है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि चिट्ठे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से यह संदेश गया है कि ऊना की जनता अपने युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और चिट्ठे जैसे खतर नाक नशे को समाज से दूर करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नशे का सबसे अधिक असर युवाओं और उनके परिवारों पर पड़ता है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के साथ- साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना होगा। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान बना अब आंदोलन,

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिट्ठे सहित नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों को जनता का सहयोग मिलने से नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। जिला ऊना में आयोजित रैली ने भी यह स्पष्ट किया है कि आम जनता नशे के खिलाफ अभियान में सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ केवल कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा करना, युवाओं को खेलों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और नशे की गिरफ्त में आए लोगों को सही दिशा देने के प्रयास भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही इस चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।
ऊना से पूरे प्रदेश को नशामुक्ति का संदेश, युवाओं के साथ हर व्यक्ति हो जागरूक,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान में उमड़ी भीड़ ने ऊना से पूरे हिमाचल प्रदेश को नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाया जा रहा चिट्ठे के खिलाफ अभियान हर हाल में सफल होगा और सरकार के साथ जनता की भागीदारी इस मुहिम को और व्यापक बनाएगी। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि जिला ऊना को चिट्ठे जैसे घातक नशे से मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। इसके लिए राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। विधायक ने कहा कि आज की सबसे बड़ी प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार और सकारात्मक दिशा से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से जिला ऊना के साथ पूरे हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular