Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshयूपी में नदियों के घटते-बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट बरकरार, सीतापुर-बहराइच...

यूपी में नदियों के घटते-बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का संकट बरकरार, सीतापुर-बहराइच समेत कई जिलों में संपर्क मार्ग टूटे

दैनिक जागो वर्ल्ड !

नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण उत्तर प्रदेश में बाढ़ का संकट बना हुआ है, जिससे पूर्वांचल के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित है।प्रदेश में नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच बाढ़ का संकट अभी टला नहीं है। पूर्वांचल के कई जिलों में गंगा, सरयू, घाघरा और शारदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि वाराणसी और प्रयागराज में नदियों का पानी धीरे-धीरे घटने से राहत के संकेत मिले हैं।

बावजूद इसके बाढ़ग्रस्त इलाकों में जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है। कई गांवों में पानी घुसने से संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं और हजारों परिवार प्रभावित हैं। बारिश और जलभराव के बीच विभिन्न जिलों में दीवार या कच्चे मकान गिरने और नदियों और गड्ढों में डूबने से नौ लोगों की मौत हुई। बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 57.615 मीटर से 2.05 मीटर ऊपर 59.62 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि गंगा में घटाव जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular