दैनिक जागो वर्ल्ड यूपी

बरेली में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को 5 से 18 अगस्त तक मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में गेहूं और चावल का वितरण किया जाएगा।

अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को अगस्त माह का निश्शुल्क खाद्यान्न पांच से 18 अगस्त तक वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाएगा।अत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल, कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल, कुल पांच किलोग्राम खाद्यान्न निश्शुल्क वितरित किया जाएगा।

मनीष कुमार ने बताया कि वितरण का कार्य उचित दर की दुकानों पर प्रतिदिन सुबह आठ से 12 बजे तथा दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगा। अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित की गई है। इस दिन आधार प्रमाणीकरण न हो पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में अपनी उचित दर की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है।
