Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseRajasthanराजस्थान एपीओ प्रारंभिक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप आज होगी जारी, एडमिट...

राजस्थान एपीओ प्रारंभिक परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप आज होगी जारी, एडमिट कार्ड लिंक इस डेट पर एक्टिव

दैनिक जागो वर्ल्ड राजस्थान

राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी APO प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा शहर की जानकारी आज जारी कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार RPSC APO Exam 2026 में भाग लेने वाले हैं। वे आज यानी 26 अगस्त को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर RPSC APO Exam City Slip 2026 डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लिंक आज किसी समय भी एक्टिव किया जा सकता है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।एपीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 में उम्मीदवारों से कानून विषय से 300 अंकों के सवाल और पेपर-2 में उम्मीदवारों से सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषय से 50-50 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular