Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandकानपुर के ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से UP T-20 लीग का...

कानपुर के ग्रीन पार्क में 28 अगस्त से UP T-20 लीग का दूसरा चरण होगा शुरू, तैयार हुईं खास पिचें

दैनिक जागो वर्ल्ड कानपुर

दो वर्ष के बाद यूपी टी-20 लीग का कारवां बुधवार को एक बार फिर शहर पहुंचेगा। 28 अगस्त से होने वाले यूपी टी-20 लीग के दूसरे चरण के लिए स्टेडियम में तैयारियों जोरों पर है।लीग के दूसरे चरण में होने वाले मुकाबलों के लिए लखनऊ व मेरठ की टीम दोपहर तक शहर पहुंचेगी। वहीं, 27 अगस्त को काशी, गोरखपुर, नोएडा और कानपुर की टीम भी मुकाबलों के लिए शहर आएगी।28 अगस्त को ग्रीन पार्क स्टेडियम की मेजबानी में काशी बनाम नोएडा के बीच डे-नाइट मुकाबला खेला जाएगा।यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि लखनऊ से मेरठ व लखनऊ फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी सड़क मार्ग से दोपहर तक शहर पहुंचेंगे। कानपुर, काशी, गोरखपुर और नोएडा की टीम होटल लैंडमार्क में रुकेंगी, जबकि लखनऊ की टीम होटल प्रिस्टिन तथा मेरठ की टीम होटल इटरनिटी में ठहरेगी 28 अगस्त को होने वाले मुकाबलों के लिए ग्रीन पार्क में तीन पिच को तैयार किया गया है। इसके साथ ही छह अभ्यास विकेट भी तैयार किए गए हैं। जिन पर खिलाड़ी मैच से पहले अभ्यास कर सकेंगेयूपीसीए शहर में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए ग्रीन पार्क की इनडोर पिच को तैयार किया गया है। जिस पर छह फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular